एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने मॉडल को बनाया बंधक, लड़की को गोली मारने की दे रहा है धमकी
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मिसरौद इलाके में पिछले करीब आठ घंटे से एक सिरफिरा आशिक एक लड़की को बंधक बनाए हुए है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मिसरौद इलाके में पिछले करीब आठ घंटे से एक सिरफिरा आशिक एक लड़की को बंधक बनाए हुए है। एक तरफा प्यार में पड़े आशिक के सिर पर लड़की से शादी करने की सनक सवार है।
खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक लड़की मॉडलिग का काम करती है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक बंधक युवती बीएसएनएल के पूर्व एजीएम की बेटी है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक धमकी दे रहा है कि अगर कोई कमरे के पास आया तो वह लड़की को गोली मार देगा। उसने खुद को भी लहूलुहान कर लिया है, पुलिस के मुताबिक लड़की बेहाश है।
MP: Man has held a girl hostage at her house in Bhopal. Police say 'He claims he loves her & wants to marry. He had asked us for a stamp paper & mobile charger. When we tried to barge in, he threatened us. We saw the girl, she was covered in blood.' Cops are trying to rescue her. pic.twitter.com/sxbvYPl9Fz
— ANI (@ANI) July 13, 2018
उन्होंने आगे कहा कि युवक ने दावा किया कि वह लड़की से प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता है। उसने हमसे स्टांप पेपर और मोबाइल चार्जर मांगा।
जब हमने जबरन घुसना चाहा तो उसने हमें धमकी दी। हमने लड़की को अंदर देखा, वह खून से लथपथ दिखाई दी। पुलिस उसे लड़की को बचाने का प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम किरण कुमार रेड्डी की हुई घर वापसी, 4 साल बाद कांग्रेस में हुए शामिल
आरोपी लड़का उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला है। लड़के का नाम रोहित सिंह और वह मुंबई में मॉडलिंग करता था और यहीं पर उसकी मुलाकत लड़की से हुई थी।
आरोपी रोहित वीडियो कॉल के जरिए पुलिस से बात कर रहा है। आरोपी लड़के ने लड़की से विवाद के बाद उसे बंधक बनाने की बात कही है। वह धमकी दे रहा है कि अगर कोई उसके पास आया तो वह लड़की और खुद को गोली मार देगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App