Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

नगर निगम ने उस मकान को गिरा दिया जिसे लेकर आकाश विजयवर्गीय ने निगम अधिकारी को बल्ले से पीटा था Watch Video

नगर निगम ने उस मकान को तोड़ दिया है जिसको लेकर विधायक आकाश विजयवर्गीय ने निगम अधिकारी को बल्ले से पीटा था। भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में दो मंजिला मकान जेसीबी की मदद से गिराया गया।

नगर निगम ने उस मकान को गिरा दिया जिसे लेकर आकाश विजयवर्गीय ने निगम अधिकारी को बल्ले से मारा था
X
MP News : The municipal corporation dropped the house in Indore

इंदौर। नगर निगम ने उस मकान को तोड़ दिया है जिसको लेकर विधायक आकाश विजयवर्गीय ने निगम अधिकारी को बल्ले से पीटा था। भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में दो मंजिला मकान जेसीबी की मदद से गिराया गया। मौके पर 4 पुलिस थाना और एक महिला थाने की के 5 टीआई, रिजर्व बल सहित 100 पुलिसकर्मी मौजूद थे। नगर निगम के भवन अधिकारी असित खरे भी यहां मौजूद थे, जिनका उस दिन विधायक आकाश विजयवर्गीय से विवाद हुआ था।



बता दें कि निगम अधिकारी की पिटाई के बाद आकाश विजयवर्गीय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इसके बाद भोपाल की विशेष अदालत ने आकाश को जमानत दी थी। इस मामले को लेकर पीएम मोदी ने भी नाराजगी जाहिर की थी। जिसके बाद बीजेपी ने आकाश को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story