आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपी दोषी करार, कल होगा सजा का ऐलान Watch Video
पाल में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार दिया है। अब कल सजा का ऐलान किया जाएगा। विशेष न्यायाधीश कुमुदनी पटेल की कोर्ट में दोनों पक्षों की बहस सोमवार से शुरू हुई थी, जो मंगलवार को पूरी हो गई।

भोपाल। भोपाल में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार दिया है। अब कल सजा का ऐलान किया जाएगा। विशेष न्यायाधीश कुमुदनी पटेल की कोर्ट में दोनों पक्षों की बहस सोमवार से शुरू हुई थी, जो मंगलवार को पूरी हो गई। कोर्ट ने आरोपी विष्णु बामोरे को बच्ची के साथ ज्यादती, अप्राकृतिक कृत्य और उसके बाद हत्या की धाराओं में दोषी माना है। कोर्ट ने आरोपी को 363, 366, 376, 377 302 और 201 धाराओं में दोषी माना है।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले भोपाल के कमला नगर में बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने दूसरे दिन एक नाले से बच्ची का शव बरामद किया था। आरोपी 35 साल के विष्णु प्रसाद उर्फ बबलू को ओंकारेश्वर के पास मोरटक्का से पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मामले के आरोपी विष्णु प्रसाद भमौरे के खिलाफ राजधानी पुलिस ने चार दिन में चालान पेश कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में 40 लोगों को गवाह बनाया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App