थाने में बेजुबान : बकरी एक हकदार दो, जानिए आखिर क्या है पूरा मामला
रतलााम में एक बकरी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां दो पक्षों में विवाद के चलते एक बकरी को 12 घंटे थाने में कैद रहना पड़ा। बताया जा रहा है कि 30 जून की रात को रतनलाल की बकरी अचानक से गायब हो गई।

रतलाम। रतलााम में एक बकरी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां दो पक्षों में विवाद के चलते एक बकरी को 12 घंटे थाने में कैद रहना पड़ा। बताया जा रहा है कि 30 जून की रात को रतनलाल की बकरी अचानक से गायब हो गई। जिसके बाद उन्होंने बकरी को ढूंढ़ा लेकिन बकरी नहीं मिली। जिसके बाद उसने थाने में रिपोर्ट लिखवा दी। इसके बाद रतनलाल ने नीलामी बाजार में जाकर देखा कि एक महिला उस बकरी को बेचने आई है।
जिसके बाद उस महिला और रतनालाल में बकरी को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद महिला बकरी को लेकर थाने पहुंची। दोनों ने दावा किया कि बकरी उसकी है। जिसके बाद पुलिस ने कहा कि जो बकरी के मालिकाना हक का दस्तावेज दिखाएगा, उसे बकरी दी जाएगी। घंटों तक बकरी बंधक बनी रही लेकिन कोई पक्ष दस्तावेज नहीं दिखा पाया। जिसके बाद बकरी उज्जैन जिले के खाचरोद थाने की पुलिस को सुपर्द कर दी गई ।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App