Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। लोग गर्मी से बेहाल हो गए हैं। गुजरात और राजस्थान से आ रही गर्म हवा की वजह से दोपहर 12:30 बजे ही पारा 40 डिग्री पर पहुंच गया था।

राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी
X

भोपाल। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। लोग गर्मी से बेहाल हो गए हैं। गुजरात और राजस्थान से आ रही गर्म हवा की वजह से दोपहर 12:30 बजे ही पारा 40 डिग्री पर पहुंच गया था। खंडवा में भी पारा 40 डिग्री और नौगांव, दमोह, होशंगाबाद, खजुराहो में पारा 44 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने लू से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है।

खरगोन सबसे गर्म - प्रदेश में बुंदेलखंड, महाकौशल, मालवा और निमाड़ के कई शहर लू की चपेट में आ गए। यहां पर लोगों को लू थपेड़े सहने पड़े। शुक्रवार को प्रदेश का खरगोन देशभर में सब से गर्म रहा। वहां दिन का तापमान 46.6 डिग्री दर्ज किया गया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story