Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मध्य प्रदेश विधानसभा में नए विधायकों को बताए जा रहे सदन के नियम, आप भी जानें

मध्यप्रदेश में सोमवार को 15वीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू हो गया है | इस सत्र की शुरुवात में सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी विधायको को नियम और कायदे बताये जा रहे है |

मध्य प्रदेश विधानसभा में नए विधायकों को बताए जा रहे सदन के नियम, आप भी जानें
X

मध्यप्रदेश में सोमवार को 15वीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू हो गया है | इस सत्र की शुरुवात में सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी विधायको को नियम और कायदे बताये जा रहे है | इस बार सदन में 90 विधायक पहली बार बैठेगे जिसमे कांग्रेस पार्टी के 55 ,बीजेपी के 29 और सपा और बसपा के एक एक नये विधायक होगे | और सभी नए विधायकों को सदन के नियम और सतर्क बताये जायेगे ताकि सदन की गरिमा बने रहे और कोई चूक ना हो |

विधानसभा सचिवालय में एक किताब जारी हुए है , जिसमे सभी नियम के बारे में बताया गया है : -

1- सदन में प्रवेश करें तो आसंदी को प्रणाम करें |

2- अपने स्थान से उठते- बैठते, सदन में आते और जाते समय आसंदी को नमन करें |

3- जब स्पीकर सदन को संबोधित कर रहे हों तब सदन में प्रवेश ना करें और ना ही बाहर निकलें |

4- बिना स्पीकर की अनुमति ना बोलें |

5 - जब मुख्यमंत्री बोल रहें हो तो टोका-टाकी ना करें |

6 - बैठक के दौरान कोई भी विधायक ऐसी पुस्तक, मैग्जीन ना पढ़े जिसका बैठक से संबंध ना हो |

7- जब कोई विधायक अपनी बात कह रहा हो तब उसके सामने से ना गुज़रें |

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story