राहुल गांधी और कमलनाथ की अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल, मामला दर्ज
सोशल मीडिया पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और एमपी के सीएम कमलनाथ की अश्लील तस्वीर सामने आने के बाद खलबली मच गई है। कांग्रेस ने इसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

सतना। सोशल मीडिया पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और एमपी के सीएम कमलनाथ की अश्लील तस्वीर सामने आने के बाद खलबली मच गई है। कांग्रेस ने इसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद सतना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सतना के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने गुरुवार को बताया कि कांग्रेस नेता मनीष चतुर्वेदी ने मैहर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
कांग्रेस की हिना कांवरे बनीं एमपी विधानसभा की उपाध्यक्ष ,चयन के खिलाफ कोर्ट जाएगी बीजेपी
उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर फर्जी तरीके से तैयार करके राहुल गांधी और कमलनाथ की अश्लील तस्वीर वायरल की गई है। जिसके बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। बता दें कि इससे पहले हिमाचल में भी ऐसा मामला सामने आया था। जहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका वाड्रा के खिलाफ फेसबुक पर अपमानजनक टिप्पणी लिखने की बात सामने आई थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App