दलाल ने सवा लाख लेकर कराई पुजारी की शादी, भंडा फूटा तो गीता निकली हिना, पुलिस ने किया गिरफ्तार
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में विवाह से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आ गया है। जानकारी के अनुसार राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में एक दलाल ने सवा लाख रुपए लेकर एक पूर्व से शादीशुदा मुस्लिम महिला को हिन्दू बताकर उसकी शादी एक पुजारी से कर दी।

राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में विवाह से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आ गया है। जानकारी के अनुसार राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में एक दलाल ने सवा लाख रुपए लेकर एक पूर्व से शादीशुदा मुस्लिम महिला को हिन्दू बताकर उसकी शादी एक पुजारी से कर दी। शादी के बाद महिला ने भागने का प्रयास किया। जब उसे रोका गया तो उसने हंगामा कर दिया। जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने महिला पर 420 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
क्या था मामला -
खिलचीपुर के गादियाकला गांव के मंदिर का पुजारी अशोक शर्मा काफी समय से अपनी शादी के प्रयास में था। इसका फायदा उठाते हुए दलाल नारायण सिंह ने सवा लाख रुपए में उसकी शादी करवाने की बात कही। शादी का झांसा देकर दलाल अशोक को लेकर मंडीदीप गया और शादी के लिए महिला गीता बाई से मिलवाया। जिसके बाद दलाल ने जालपा मंदिर में दोनों का विवाह करा दिया और बाद में कोर्ट मैरेज कराने की बात कर ,सवा लाख रुपए लेकर निकल गया।
इधर शादी के बाद गादियाकला पहुंची महिला ने बीमार होने का बहना बनाया और इलाज के लिए खिलचीपुर लाने पर वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। जिसके बाद पुजारी के परिजनों महिला को लेकर खिलचीपुर थाने में शिकायत करने पहुंचे। जहां महिला ने अपना झूठ कबूल लिया। महिला ने कहा कि वह पहले से शादीशुदा है, उसका नाम हिना खान है और वह छिंदवाड़ा की रहने वाली है। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि दलाल अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App