मध्यप्रदेश फिर से बना टाइगर स्टेट , सीएम कमलनाथ ने कहा - टाइगर प्रदेश की आन-बान और शान हैं
मध्यप्रदेश फिर से टाइगर स्टेट बन गया है। मध्य प्रदेश 526 बाघों के साथ देश में नंबर वन हो गया है। कर्नाटक 524 टाइगर के साथ दूसरे स्थान पर और उत्तरखंड 442 टाइगर के साथ तीसरे नंबर पर रहा।

भोपाल.मध्यप्रदेश फिर से टाइगर स्टेट बन गया है। मध्य प्रदेश 526 बाघों के साथ देश में नंबर वन हो गया है। कर्नाटक 524 टाइगर के साथ दूसरे स्थान पर और उत्तरखंड 442 टाइगर के साथ तीसरे नंबर पर रहा। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को 2018 में हुई बाघों की गणना के आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, देश में करीब 3 हजार टाइगर हैं।
सीएम ने दी शुभकामनाएं - अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्यप्रदेश को देश में सबसे अधिक बाघ वाले प्रदेश का दर्जा मिलने पर भी ख़ुशी जाहिर की है। उन्होंने बाघ प्रदेश का दर्जा पुनः हासिल करने पर प्रदेश के सभी नागरिकों को बधाई दी है। कमलनाथ ने कहा कि टाइगर प्रदेश की आन-बान और शान हैं।
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने मध्यप्रदेश को देश में सबसे अधिक बाघ वाले प्रदेश का दर्जा मिलने पर भी ख़ुशी जाहिर की है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश के सभी टाइगर रिज़र्व की प्रबंधन टीम को बधाई दी है। @JansamparkMP pic.twitter.com/T2saejpdWT
— CMO Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) July 29, 2019
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App