मध्यप्रदेश के पुजारियों को कमलनाथ सरकार का तोहफा, वेतनमान में तीन गुना बढोतरी
मध्यप्रदेश सरकार ने मंदिर के पुजारियों के लिए खुशखबरी दी है। सरकार ने पुजारियों का वेतन तीन गुना करने का फैसले किया है। जानकारी के मुताबिक ऐसे मंदिर जिनके पास कोई भूमि नहीं है, ऐसे पुजारियों को पूर्व में 1000 रु. मानदेय मिलता था, उसे बढ़ाकर 3 हजार रु. प्रतिमाह कर दिया गया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि भोपालCreated On: 1 Feb 2019 8:26 PM GMT
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने मंदिर के पुजारियों के लिए खुशखबरी दी है। सरकार ने पुजारियों का वेतन तीन गुना करने का फैसले किया है। जानकारी के मुताबिक ऐसे मंदिर जिनके पास कोई भूमि नहीं है, ऐसे पुजारियों को पूर्व में 1000 रु. मानदेय मिलता था, उसे बढ़ाकर 3 हजार रु. प्रतिमाह कर दिया गया है। इसके साथ ही 5 एकड़ तक भूमि वाले मंदिरों के पुजारियों को 700 रु. से 2100 रु प्रतिमाह और 10 एकड़ तक भूमि वाले को 520 रु से बढ़ाकर 1560 रु कर दिया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story