कांग्रेस की हिना कांवरे बनीं एमपी विधानसभा की उपाध्यक्ष ,चयन के खिलाफ कोर्ट जाएगी बीजेपी
हिना कांवरे को मध्य प्रदेश विधानसभा का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश में चली आ रही वर्षों पुरानी परंपरा भी खत्म हो गयी। अब तक यह पद विपक्ष के खाते में जाता था लेकिन अब यह सरकार के पक्ष में गया है।

भोपाल। हिना कांवरे को मध्य प्रदेश विधानसभा का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश में चली आ रही वर्षों पुरानी परंपरा भी खत्म हो गयी। अब तक यह पद विपक्ष के खाते में जाता था लेकिन अब यह सरकार के पक्ष में गया है। आपको बता दें कि कांग्रेस ने पहली बार किसी महिला को उपाध्यक्ष बनाया है। हालांकि बीजेपी ने इस चुनाव और चयन की प्रक्रिया पर सवाल उठाया है।
मध्यप्रदेश समाचार : नेता प्रतिपक्ष के नाम पर लगी मुहर, गोपाल भार्गव बने नेता प्रतिपक्ष
भाजपा ने विधानसभा अध्यक्ष पर पक्षपात का आरोप लगाया और उनके इस्तीफे की मांग की है। इससे पहले भाजपा की ओर से इस पद के लिए विधायक जगदीश देवड़ा के नाम का प्रस्ताव रखा गया था। लेकिन विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने हिना कांवरे को उपाध्यक्ष घोषित कर दिया। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव और नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए वोटिंग नहीं कराई गई। यह चयन प्रक्रिया अलोकतांत्रिक है। हम फैसले को कोर्ट मेें चुनौती देंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App