कमलनाथ सरकार का प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को सौगात, 4 लाख कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ाया
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में सोमवार शाम हुई कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। सरकार ने कर्मचारियों को तोहफा देते हुए 1 जनवरी से 3 प्रतिशत डीए देने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में सोमवार शाम हुई कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। सरकार ने कर्मचारियों को तोहफा देते हुए 1 जनवरी से 3 प्रतिशत डीए देने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। इस बैठक में सीएम ने कर्मचारियों को सौगात देते हुए1 जनवरी से 3 फीसदी डीए देने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। इससे सरकार पर 1 हजार 647 करोड़ का वित्तीय भार आएगा। बताया जा रहा है कि इसका लाभ 4.5 लाख कर्मचारियों को मिलेगा। इसके बाद कर्मचारियों को भी केंद्र के समान 1 जनवरी 2019 से बढ़ा डीए मिलेगा। बता दें कि वर्तमान में राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों को सरकार 9 फीसदी महंगाई भत्ता दे रही है। अब कर्मचारियों को 12 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।
इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर -
कैबिनेट ने छतरपुर जिले में हीरा खदान की नीलामी को मंजूरी दे दी। इसका अनुमानित मूल्य 60 हज़ार करोड़ होगा। ये मामला काफी समय से लंबित था।
उज्जैन में उपक्षेत्रिय विज्ञान केंद्र की स्थापना होगी। 17 करोड़ का व्यय होगा। तारामंडल के विस्तार की योजना।छिंदवाड़ा ओर जबलपुर में विज्ञान केंद्र बनेंगे। भोपाल में बनेगी साइंस सिटी बनेगा।
एवरेस्ट पर्वतारोही भावना डेहरिया और मेघा परमार का कैबिनेट में सम्मान किया गया। 3 लाख की सम्मान राशि दी गई। व्यय की गई 27 लाख की राशि सरकार वहां करेगी। दोनों को सरकारी नौकरी मिलेगी।
27% ओबीसी आरक्षण का प्रस्ताव पारित कर दिया गया है। अध्यादेश को मंजूरी के लिए विधानसभा के मानसून सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा। सरकार ने इससे संबंधित अध्यादेश के जरिए अन्य पिछड़ा वर्ग को सरकारी नौकरियों में 14 से बढ़ाकर 27 प्रतिशत आरक्षण दिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App