सीधी में बस-जीप के बीच जोरदार टक्कर, हादसे में 4 लोगों की मौत
मंगलवार सुबह सीधी से सतना जा रही एक बस की जीप से टक्कर हो गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में तीन महिलाएं और एक बच्चा भी घायल हुआ है। जिसका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।
X
सीधी। मंगलवार सुबह सीधी से सतना जा रही एक बस की जीप से टक्कर हो गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में तीन महिलाएं और एक बच्चा भी घायल हुआ है। जिसका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए। घटना सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना के खड्ढी पुलिस चौकी क्षेत्र की है। लोगों की माने तो हादसे की वजह बस का तेज रफ्तार होना है। फिलहाल पुलिस ने दोनों वाहनों को भी कब्जे में ले लिया है। बस के नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने घायलों और मृतकों के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story