Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

दीदी नाम से मशहूर पूर्व केंद्रीय मंत्री विमला वर्मा का निधन, 90 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी विमला वर्मा का निधन हो गया है। 90 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार चल रही थी। कांग्रेस शासनकाल में विमला वर्मा कई अहम पदों पर काम कर चुकी थी। लोग उन्हें दीदी के नाम से जानते थे।

दीदी नाम से मशहूर पूर्व केंद्रीय मंत्री विमला वर्मा का निधन, 90 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
X

सिवनी। पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी विमला वर्मा का निधन हो गया है। 90 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार चल रही थी। कांग्रेस शासनकाल में विमला वर्मा कई अहम पदों पर काम कर चुकी थी। लोग उन्हें दीदी के नाम से जानते थे। बता दें कि 1 जुलाई 1929 को नागपुर महाराष्ट्र में जन्मी पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी विमला वर्मा ने सिवनी में एम.ए, बी.टी, तक शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद वह सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हो गई। वह 1963 से 1967 तक सिवनी जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रही। इसके बाद सिवनी जिले के केवलारी विधानसभा से कांग्रेस पार्टी की टिकट पर विधायक बनी। वह मध्यप्रदेश कांग्रेस सरकार में मंत्री भी रही। इसके बाद विमला वर्मा ने नरसिम्हा राव सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री का पद भी संभाला।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story