केदारनाथ जा रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिव नारायण मीणा का निधन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और दिग्विजय सिंह की सरकार में मंत्री रह चुके शिव नारायण मीणा का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक मीणा केदारनाथ यात्रा के लिए जा रहे थे, तभी रूद्रप्रयाग में उन्हें हार्ट अटैक आया।

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और दिग्विजय सिंह की सरकार में मंत्री रह चुके शिव नारायण मीणा का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक मीणा केदारनाथ यात्रा के लिए जा रहे थे, तभी रूद्रप्रयाग में उन्हें हार्ट अटैक आया। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा। मीणा चाचौड़ा विधानसभा से चार बार विधायक और राज्य में दो बार मंत्री रहे।
कमलनाथ ने जताया शोक - मीणा के निधन पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा कि, शिवनारायण एक मिलनसार नेता थे। उनके निधन पर गहरा दुख हुआ. जब शिवनारायण जी मंत्री थे तो उनके कार्यकाल में मध्यप्रदेश के विकास के लिए कई कार्य हुए हैं। उनके निधन पर ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ उनके परिवार को शक्ति दें।
मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने पूर्व मंत्री श्री शिवनारायण मीणा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। @JansamparkMP pic.twitter.com/LtXnBdB4a8
— CMO Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) June 12, 2019
शिवराज सिंह ने दी श्रद्धांजलि - मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक जताते हुए कहा कि पूर्व मंत्री और चांचौडा़ से कांग्रेस के पूर्व विधायक शिवनारायण मीणा के निधन का दु:खद समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। विनम्र श्रद्धांजलि।
पूर्व मंत्री और चांचौड़ा से कांग्रेस के पूर्व विधायक शिवनारायण मीना के निधन का दुःखद समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूँ। विनम्र श्रद्धांजलि!
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 12, 2019
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App