प्रदर्शन कर रहे आदिवासियों को रोकने पर शिवराज सिंह नाराज, ट्रैक्टर में बैठकर पहुंचे धरना स्थल
आदिवासी वन अधिकारों को लेकर आज भोपाल में प्रदर्शन कर रहे हैं। शांति पूर्ण धरना प्रदर्शन करने भोपाल आ रहे आदिवासियों को प्रशासन ने रोक दिया। इसकी सूचना पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज को मिली तो वे नाराज हो गए।

भोपाल। आदिवासी वन अधिकारों को लेकर आज भोपाल में प्रदर्शन कर रहे हैं। शांति पूर्ण धरना प्रदर्शन करने भोपाल आ रहे आदिवासियों को प्रशासन ने भदभदा के पास रोक दिया। इसकी सूचना पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज को मिली तो वे नाराज हो गए। इसके बाद वह खुद ही भदभदा पहुंचे और आदिवासियों के साथ ट्रैक्टर में सवार हो गए। शिवराज ने कहा, "आदिवासी भाइयों-बहनों को उनकी मांग रखने और शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने से जिस तरह कमलनाथ सरकार व स्थानीय प्रशासन ने रोकने का प्रयास किया है, वह पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है, संवैधानिक अधिकारों का हनन है। मैं यह होने नहीं दूंगा। मैं उन्हें साथ लेकर धरना स्थल तक जा रहा हूं।"
आदिवासी भाइयों-बहनों को उनकी मांग रखने और शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने से जिस तरह कमलनाथ सरकार व स्थानीय प्रशासन ने रोकने का प्रयास किया है, वह पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है, संवैधानिक अधिकारों का हनन है। मैं यह होने नहीं दूंगा। मैं उन्हें साथ लेकर धरना स्थल तक जा रहा हूं। pic.twitter.com/i7YYapmgkV
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 18, 2019
बता दें कि अपनी कुछ मांगो को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इनकी प्रमुख मांगों में वन अधिकारी पत्र पर गेहूं और चने की तुलवाई नहीं होना है। इसी तरह नवीन वन पत्र नहीं बनाने को लेकर भी इनका रोष है।
प्रदर्शन में सबोंधित करते हुए पूर्व सीएम ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। शिवराज सिंह ने कहा कि सरकार माफियाओं पर कार्रवाई नहीं करती है। उन्होंने कहा कि सरकार आदिवासियों की जमीन को हाथ नहीं लगा सकती है। उन्होंने कहा कि जबतक शिवराज सिंह जिंदा है तब तक आदिवासियों का हक कोई छीन नहीं सकता है। शिवराज सिंह ने कहा कि जब तक आदिवासियों की मांगे नहीं मानी जा सकती है तब तक हम डटे रहेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App