Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

सागर में कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या, ट्रेन से कटकर दी जान Watch Video

सागर में एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि कर्जदार किसान गोपाल सिंह दांगी ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। मामला छापरी तहसील बंडा का बताया जा रहा है।

सागर में कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या, ट्रेन से कटकर दी जान
X
MP News : Farmer suicide in sagar due to debt

सागर। सागर में एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि कर्जदार किसान गोपाल सिंह दांगी ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। मामला छापरी तहसील बंडा का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक किसान पर पांच लाख रुपए का कर्ज था। वह बैंक की नोटिस से परेशान हो गया था। जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। मृतक के बेटे ने आरोप लगाया है कि पिता को बार-बार बैंक से बुलावे आ रहे थे जिसके कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली। मृतक के बेटे का कहना है कि उन्हें उम्मीद थी कि उनका कर्ज माफ किया जाएगा। लेकिन उनका कर्ज माफ नहीं किया गया। बता दें कि प्रदेश में किसान कर्ज से परेशान है। पिछले 6 महीने में अब तक करीब 71 किसान आत्महत्या कर चुके हैं।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story