मानसिक दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 2016 में घर में घुस कर किया था दुष्कर्म
मानसिक दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म के दोषी पाए गए युवक को अदालत ने 10 साल की सजा सुनाई है। जिले की एक अदालत ने सजा सुनाई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने किशोरी के साथ 2016 में दुष्कर्म किया था।
X
शहडोल। मानसिक दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म के दोषी पाए गए युवक को अदालत ने 10 साल की सजा सुनाई है। जिले की एक अदालत ने सजा सुनाई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने किशोरी के साथ 2016 में दुष्कर्म किया था। आरोपी ने 31 अक्टूबर 2016 को जयसिंहनगर थाने के चंदेला गांव की एक किशोरी के घर के अन्दर घुसकर उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान किशोरी की बहन ने विरोध किया तो वह भाग गया। जिसके बाद पुलिस ने गवाहों और प्रमाण को कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद कोर्ट ने यह सजा सुनाई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story