मंदसौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका UP सीएम योगी का पुतला, पुलिस के साथ हुई झूमाझटकी
गुरुवार को मंदसौर के गांधी चौराहे पर कांंग्रेस ने उन्नाव रेप केस के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई।

मंदसौर। गुरुवार को मंदसौर के गांधी चौराहे पर कांंग्रेस ने उन्नाव रेप केस के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। दरअसल सिटी कोतवाली थाना पदस्थ एएसआई ओ एस ठाकुर मोके पर पहुँचे और पुतला दहन रोकने का प्रयास किया। जिसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज हो गए और पुलिस के साथ झुमाझटकी हो गई।
मामले को लेकर शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि जब महिलाएं पुतला दहन कर रही थी तो पुरुष पुलिसकर्मी की जगह महिला पुलिसकर्मी को आना था, लेकिन उनकी जगह पुरुष पुलिसकर्मी महिला कार्यकर्ताओं को रोक रहे थे। जिसका हमने विरोध किया। वही इस मामले में एएसआई सिटी कोतवाली ओ.एस. ठाकुर ने कहा कि - पुतला दहन नहीं होने दिया गया। उन्होंने कहा कि उनके साथ जो हुआ है उससे वह अपने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराएंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App