पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, पुलिस के साथ कांग्रेस नेता की धक्का मुक्की, वीडियो वायरल
मध्यप्रदेश के इंदौर में प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि कांग्रेस नेता और पुलिस के बीच हाथापाई हो गई। बताया जा रहा है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंदर जाने को लेकर विवाद हुआ था।

X
indraCreated On: 17 Jun 2019 9:22 AM GMT
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि कांग्रेस नेता और पुलिस के बीच हाथापाई हो गई। बताया जा रहा है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंदर जाने को लेकर विवाद हुआ था। दरअसल मंत्री सज्जन सिंह वर्मा प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। हॉल के बाहर सुरक्षा में पुलिसकर्मी तैनात थे। इस दौरान कांग्रेस नेता सनी राजपाल हॉल में जाने लगे जिन्हें पुलिस ने रोकने की कोशिश की, जिसको लेकर वे नाराज हो गए और पुलिस वालों के साथ धक्का मुक्की करने लगे। हालांकि इसके बाद सीएसपी ज्योति उमठ ने मामले को शांत कराया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story