Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

जबलपुर की गन फैक्ट्री में सीबीआई का छापा, कई फाइलें और कंप्यूटर जब्त

सीबीआई की टीम ने जबलपुर के गन कैरेज फैक्ट्री पर छापा मारा। बताया जा रहा है कि धनुष तोप मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने आज जबलपुर में गन कैरेज फैक्ट्री पर छापा मारा। जिसके बाद जांच में कई चीजों में गड़बड़ी पाई गई।

जबलपुर की गन फैक्ट्री में सीबीआई का छापा, कई फाइलें और कंप्यूटर जब्त
X

जबलपुर। सीबीआई की टीम ने जबलपुर के गन कैरेज फैक्ट्री पर छापा मारा। बताया जा रहा है कि धनुष तोप मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने आज जबलपुर में गन कैरेज फैक्ट्री पर छापा मारा। जिसके बाद जांच में कई चीजों में गड़बड़ी पाई गई। जानकारी के मुताबिक तोप में जर्मनी के कलपुर्जे बताकर चीन के कलपुर्जे इस्तेमाल किए जाने का आरोप है।

मध्य प्रदेश सरकार ने की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, बदला गया 49 IPS अफसरों का प्रभार

टीम ने धनुष तोप में की गई बेयरिंग्स की खरीदी प्रक्रिया से जुड़े जूनियर वर्क्स मैनेजर एससी खपुआ के दफ्तर और घर पर भी छापा मारा है और वहां से कंप्यूटर और अन्य फाइलें जब्त की हैं। आपको बात दें कि धनुष बोफोर्स तोप का स्वदेशी संस्करण है, इसे भारतीय रक्षा जरूरतों के हिसाब से तैयार किया गया है। इसी संबंध में पहुंची टीम ने शुक्रवार को जीसीएफ के जूनियर वर्क्स मैनेजर के घर पर छापा मारा और उनके बयान दर्ज किए।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story