नरसिंहपुर गोली कांड: केंद्रीय मंत्री के बेटे सहित 7 गिरफ्तार
गोटेगांव गोली कांड मामले में पुलिस ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के बेटे प्रबल पटेल सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों पर गाली-गलौच कर मारपीट करने और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

नरसिंहपुर। गोटेगांव गोली कांड मामले में पुलिस ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के बेटे प्रबल पटेल सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों पर गाली-गलौच कर मारपीट करने और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने इस मामले में 12 नामजद और 8 अन्य को आरोपित बनाया है। पुलिस ने प्रबल, मोनू समेत 20 आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 307, 365, 294, 323, 324, 427, 353, 333 व 25-27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक गोटेगांव के कमोद गांव से एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद सोमवार की रात 11 बजे नौनी निवासी हिमांशु राठौर अपने साथी राहुल राजपूत के साथ बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान किसानी वार्ड बैलहाई मोहल्ले में निकलने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें फायरिंग के दौरान एक पुलिसकर्मी सहित फरियादी और एक अन्य को गोली लगी। घायलों को जबलपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App