होशंगाबाद में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, चार की मौत
होशंगाबाद में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। घटना गुरुवार देर रात की है। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिसमें चार लोगों की मौत हो गई।

X
होशंगाबाद। होशंगाबाद में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। घटना गुरुवार देर रात की है। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि तीन अन्य की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामला शोभापुर के पास का है। मृतक शोभापुर के बताए जा रहे हैं। चारों मृत युवकों के नाम घनश्याम कहार , गोविंदा किरार, सुमित और विजय बताया जा रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story