भाजपा नेत्री को ''वोट मंत्र'' दते हुए आनंदीबेन का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने राष्ट्रपति को भेजा वीडियो
सिंधिया ने कहा कि मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा भाजपा के लिए सार्वजनिक रूप से वोट मांगना संवैधानिक मर्यादा का उल्लंघन है।

मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वे गुरुवार को सतना गईं थीं। राज्यपाल सतना की महापौर ममता पांडे को 'वोट मंत्र' देते हुए कह रही हैं कि 'कुपोषण मिटाने का दायित्व हमारा है, वोट ऐसे नहीं मिलेंगे, पार्षदों को इस काम में लगाओ।
उन्होंने अफसरों की ओर इशारा करते हुए कहा कि आपको तो वोट लेना नहीं है, हमें तो वोट लेना है। इसके बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रचार समिति के प्रमुख ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस मामले को तुरंत उठाया।
इसे भी पढ़ें- दिग्गी के भाई का कांग्रेस आलाकमान पर तंज, बोले- एमपी में 5 अध्यक्ष बनाने से कांग्रेस होगी मजबूत
इस मामले में सिंधिया ने कहा कि मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल जी द्वारा भाजपा के लिए सार्वजनिक रूप से वोट मांगना संवैधानिक मर्यादा का उल्लंघन है।
उन्होंने कहा कि राज्यपाल जैसे अत्यंत सम्मानित संवैधानिक पद की गरिमा को बरकरार रखते उन्हे तठस्थ रहकर कार्य करना चाहिए न की भाजपा का चुनाव प्रचारक बनकर।
मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल जी द्वारा भाजपा के लिए सार्वजनिक रूप से वोट मांगना संवैधानिक मर्यादा का उल्लंघन है। राज्यपाल जैसे अत्यंत सम्मानित संवैधानिक पद की गरिमा को बरकरार रखते उन्हे तठस्थ रहकर कार्य करना चाहिए न की भाजपा का चुनाव प्रचारक बनकर। pic.twitter.com/mf02CDIHgT
— Jyotiraditya Scindia (@JM_Scindia) April 28, 2018
यह वीडियो राष्ट्रपति को भेजा गया है और राज्यपाल के बयान को संवैधानिक पद के खिलाफ बताते हुए उनसे कार्रवाई का अनुरोध किया गया है। आनंदी बेन गुरुवार को सतना गई थीं। यह वीडियो वहीं की महापौर से चल ही बातचीत का है। राज्यपाल कह रही हैं, यह पूरा वाकया सतना हवाईअड्डे का बताया जा रहा है।
इनपुट- भाषा
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App