मध्य प्रदेश शासन ने की छोटी प्रशासनिक सर्जरी, बदले गए 6 IAS अफसरों के प्रभार
मध्य प्रदेश में नई सरकार आने के बाद से ही लगातार प्रशासनिक अफसरों के तबादलों का दौर लगातार जारी है।

X
टीम डिजीटल/हरिभूमि, रायपुरCreated On: 15 Jan 2019 8:46 PM GMT
भोपाल: मध्य प्रदेश में नई सरकार आने के बाद से ही लगातार प्रशासनिक अफसरों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार देर रात 6 प्रशासनिक अफसरों के तबादले किए गए हैं। यह आदेश वल्लभ भवन भोपाल से जारी किया गया है।
- इक़बाल सिंह बैस को अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल का प्रभार दिया गया है।
- गौरी सिंह को पंचायत ग्रामीण विकास का प्रभार दिया गया है।
- पंकज अग्रवाल को नर्मदा घाटी का प्रभार दिया गया है।
- रजनीश वैश्य को आदिवासी अनुसंधान का प्रभार दिया गया है।
- मोहित बुदुंस कलेक्टर छतरपुर का प्रभार दिया गया है।
- रमेश भंडारी- एमडी बीज विकास निगम का प्रभार दिया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story