किसानों ने ''मुर्गा'' बनकर किया विरोध प्रदर्शन, सरकार से की ये मांग
इससे पहले राज्य भर में एक जून को बड़ा किसान आंदोलन शुरू हुआ था, जिसमें पुलिस की गोली से कथित तौर पर कई किसानों की जान चली गई थी।

मध्य प्रदेश में किसान राज्य सरकार से खुश नहीं है। किसानों शुक्रवार को राज्य में इस बार बड़े अनोखे अंदाज में नाजाजगी जाहिर की है। अनोखे अंदाज में नाजाजगी जाहिर करके किसानों ने शिवराज सिंह सरकार को शर्मसार कर दिया।
दरअसल राज्य में किसान उपज का सही दाम नहीं मिलने के कारण नाराज है। उन्होंने आज मध्य प्रदेश के हरदा के थोक बाजार में मुर्गा बनकर विरोध प्रदर्शन किया।
Madhya Pradesh: Upset over not getting the appropriate price for their produce, farmers protest & pose as roosters (murga) at a wholesale market in Harda. pic.twitter.com/ZV3XX2r6tK
— ANI (@ANI) December 15, 2017
मिली जानकारी के मुताबिक किसानों ये तक कहा कि हम भविष्य में किसानी करने की गलती नहीं करेंगे। लेकिन इस बार हमारी गलती को माफ कर हमें हमारी फसल के सही दाम में खरीद लिया जाए।
यह भी पढ़ें- खुशखबरी! जिन्होंने नहीं कराया मोबाइल से आधार लिंक, उनको मिली राहत
आपको बता दें कि राज्य में यह पहली बार नहीं है जब किसानों ने उत्पादन के सही दाम न मिलने को लेकर प्रदर्शन किया हो। इससे पहले राज्य भर में एक जून को बड़ा किसान आंदोलन शुरू हुआ था, जिसमें पुलिस की गोली से कथित तौर पर कई किसानों की जान चली गई थी। वहीं कर्ज में डूबे दर्जनों किसान आत्महत्या कर चुके हैं।
राज्य में किसानों की मांग है कि सरकार अपने वायदे के अनुसार उनकी उपज का सही दाम दें या उनकी आर्थिक दशा सुधारने की दिशा में उचित कदम उठाए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App