मध्यप्रदेश चुनाव / 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी भाजपाः शिवराज सिंह चौहान
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के लिए आज 230 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है, जो शाम पांच बजे तक चलेगा। शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी में वोट डाला।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 28 Nov 2018 9:53 AM GMT Last Updated On: 28 Nov 2018 9:53 AM GMT
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के लिए आज 230 सीटों पर मतदान जारी है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी में सपरिवार वोट डालने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि हमें 100 प्रतिशत विश्वास है कि भाजपा एक बार फिर सरकार बनाएगी। इस बार हम 200 सीटों को जीतेंगे। हमारे लाखों कार्यकर्ता इसे असलियत में बदलने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं।
बता दें कि 2899 उम्मीदवार मैदान में हैं, इनकी किस्मत का फैसला 5 करोड़ 4 लाख 95 हजार 251 मतदाता करेंगे जिसमें 2 करोड़ 41 लाख 30 हजार 390 महिलाएं और 1389 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर 2018 को आएंगे
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में 25 नवंबर 2013 को वोटिंग हुई थी, जिसके नतीजे 8 दिसंबर को घोषित हुए। लगातार तीसरी बार जीत का परचम लहराते हुए भाजपा ने 230 सीट में से 165 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि कांग्रेस के खाते में मात्र 58 सीट ही आई थीं।
वहीं अगर 2013 से पहले 2008 के विधानसभा चुनाव नतीजों की बात करें तो भाजपा के खाते में 230 में से 143 सीटें आई थीं। जबकि कांग्रेसी के खाते में सिर्फ 71 सीटों ही आई थीं। अगर 2003 की बात की जाए तो भाजपा 230 में से 173 और कांग्रेस 38 सीटें ही मिली थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Madhya Pradesh Assembly Elections 2018 MP polling Live Update MP Assembly Election 2018 MP Elections 2018 Live Update Madhya pradesh Polling Madhya Pradesh Elections 2018 Polling Madhya Pradesh Elections 2018 Voting Shivraj Singh Chauhan Arun Yadav मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 मध्य प्रदेश चुनाव 2018 शिवराज सिंह चौहान अरुण यादव
Next Story