मध्य प्रदेश: CM कमलनाथ ने 15 साल से नंगे पैर घूम रहे शख्स को पहनाए जूते
मध्य प्रदेश में 15 साल बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सत्ता पर काबिज हो गई है। कांग्रेस के सत्ता में काबिज होने पर पार्टी के एक कट्टर कार्यकर्ता की भी 15 साल पहले ली शपथ पूरी हो गई है।

मध्य प्रदेश में 15 साल बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सत्ता पर काबिज हो गई है। कांग्रेस के सत्ता में काबिज होने पर पार्टी के एक कट्टर कार्यकर्ता की भी 15 साल पहले ली शपथ पूरी हो गई है।
प्रदेश के राजगढ़ के रहने वाले कांग्रेस पार्टी के कट्टर कार्यकर्ता दुर्गा लाल किरार शपथ (कसम) ली थी कि जब तक राज्य में कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी तब तक वह जूते नहीं पहनेंगे।
जब दुर्गा लाल किरार की शपथ पूरी हुई तो बुधवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उन्हें अपने भोपाल स्थित निवास पर बुलाकर जूते पहनवाए। दुर्गा लाल पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के प्रशंसक हैं।
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट किया कि निवास पर राजगढ़ के कार्यकर्ता श्री दुर्गा लाल किरार से मिलकर उन्हें जूते पहनाएं, उन्होंने संकल्प लिया था कि जब तक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नही बनेगी तब तक जूता नहीं पहनेंगे। ऐसे कार्यकर्ताओं को सलाम है जो पूरी निष्ठा से कांग्रेस के लिए दिन रात मेहनत करते है।
आज निवास पर राजगढ़ के कार्यकर्ता श्री दुर्गा लाल किरार से मिलकर उन्हें जूते पहनाएं,
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) December 26, 2018
उन्होंने संकल्प लिया था कि जब तक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नही बनेगी तब तक जूता नहीं पहनेंगे ।
ऐसे कार्यकर्ताओं को सलाम है जो पूरी निष्ठा से कांग्रेस के लिए दिन रात मेहनत करते है । pic.twitter.com/qTOD1FAZ8u
खबरों से मिली जानकारी के मुताबाकि दुर्गा लाल ने 15 साल पहले प्रदेश में जब 2003 में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनी थी इसके बाद संकल्प लिया था कि अब तक पैरों में जूते नहीं पहने और नंगे पैर रहने जब तक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बन जाती।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Madhya Pradesh mp congress CM Kamal Nath Congress worker MP Cabinet Kamal Nath Congress worker shoes pledged to wear shoes government mp state Durga Lal Kirar State governments of India Madhya Pradesh Legislative Assembly Digvijay Singh Twitter worker Congress Chief Minister Haribhoomi Haribhumi कमलनाथ मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ता एमपी कैबिनेट कमलनाथ ने पहनाए जूते 15 �