कमलनाथ ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को लिखा पत्र
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2018 के लिए मतगणना जारी है। अभी तक किसी भी राजनैतिक दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। ताजा आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस ने 113 सीटों पर कब्जा किया है जबकि 109 सीटों पर भाजपा को मिली हैं।

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2018 के लिए मतगणना जारी है। अभी तक किसी भी राजनैतिक दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। ताजा आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस ने 113 सीटों पर कब्जा किया है जबकि 109 सीटों पर भाजपा को मिली हैं। इसके अलावा 2 सीटें समाजवादी पार्टी, 2 बहुजन समाज पार्टी और 4 निर्दलियों को मिली हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष मान. कमलनाथ जी ने महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल जी से मिलने का समय माँगा।
— MP Congress (@INCMP) December 11, 2018
—मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।@anandibenpatel @CEOMPElections @SpokespersonECI @OfficeOfKNath pic.twitter.com/D9QYfwTmUu
वहीं इस बीच मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते राज्यपाल को सरकार का दावा पेश करने के लिए पत्र लिखा है। कमलनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को पत्र लिखकर चुनाव नतीजे आने के बाद आज रात ही मिलने का समय मांगा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App