मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री ने दिया राज्य कर्मचारियों को तोहफा, रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाकर की 62 वर्ष
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरकारी और निजी संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र सीमा में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है।

मध्य प्रदेश के चुनावी साल में सरकारी और निजी संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारियों को साधने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रिटायरमेंट की उम्र सीमा में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है।
इस घोषणा के बाद सूबे में काम करने वाले करीब 4.35 लाख अधिकारी-कर्मचारियों में से करीब 27 फीसदी लोगों को फायदा होगा।
डॉक्टर 65 में, नर्स 62 में रिटायर
अगर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से किये गये ऐलान पर अमल किया जाता है, तो डॉक्टर्स जहां 65 साल की उम्र में वहीं नर्सें 62 साल की उम्र में रिटायर होंगी। इसके साथ ही, राज्य के शिक्षक और चतुर्थवर्गीय कर्मचारी भी 62 साल की उम्र में रिटायर करेंगे।
यह भी पढ़ेंः सुकमा नक्सली हमलाः शिवराज सरकार एमपी के शहीद जवानों के परिजनों को 1-1 करोड़ की देगी सहायता
पदोन्नति बिना रिटायर न हों
शुक्रवार को 'मीट द प्रेस' कार्यक्रम में सीएम चौहान कहा कि पदोन्नति में आरक्षण का मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है और कई कर्मचारी और अधिकारियों की पदोन्नति भी अटकी है।
कोई भी बिना पदोन्नति के रिटायर न हो, इसके लिए रिटायरमेंट की उम्र 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष करने का फैसला किया है।
यह भी पढ़ेंः पत्रकार को कूचलने वाला ट्रक ड्राइवर पुलिस की गिरफ्त में, मुख्यमंत्री ने दिए थे जांच के आदेश
कर्मचारी संगठनों की रही मांग
बताया जा रहा है कि सेवारत लोगों के रिटायरमेंट की उम्र सीमा बढ़ाये जाने की मांग बीते कई सालों से यहां के कर्मचारी संगठन करते आ रहे हैं। चुनावी साल में कर्मचारी संगठनों ने दबाव बनाया, तो सरकार ने तुरंत फैसला लेते हुए रिटायरमेंट की आयु सीमा दो साल बढ़ाने का ऐलान कर दिया।
विभागों में कर्मियों की कमी
दरअसल, राज्य में पिछले कई सालों से सीधी भर्ती पर रोक लगी है.।अधिकारियों और कर्मचारियों के तेजी से रिटायरमेंट हो रहे हैं। संविदा नियुक्ति देने में अड़चनें आ रही हैं। बड़े पदों पर ही सरकार ये काम कर पा रही है। ऐसे में कई विभागों मे कर्मचारियों की भारी कमी हो गयी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App