BJP MLA पर लगा रिश्वत देकर वोट खरीदने का आरोप, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुआ लाठीचार्ज
मध्यप्रदेश में शिवपुरी के कोलारस में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता धरने पर बैठे हैं। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भाजपा विधायक एन कुशवाहा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 23 Feb 2018 9:37 AM GMT
मध्यप्रदेश में शिवपुरी के कोलारस में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता धरने पर बैठे हैं। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भाजपा विधायक एन कुशवाहा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
पुलिस लाठीचार्ज में कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता घायल हो गए है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया है कि भाजपा विधायक एन कुशवाहा उपचुनाव से पहले पार्टी को वोट देने के लिए लोगों को रिश्वत दे रहे हैं।
MP: Congress members staged protest in Shivpuri's Kolaras claiming they were lathicharged by police after they complained about BJP MLA N Kushwaha who was allegedly trying to bribe voters ahead of by poll, said, 'instead of seizing the vehicle, police allowed Kushwaha to escape' pic.twitter.com/NGLojOcNDz
— ANI (@ANI) February 22, 2018
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि पुलिस और भाजपा की मिलीभगत है। पुलिस ने कुशावाहा की गाड़ी सीज करने बजाय पुलिस ने कुशवाहा को भागने का मौका दिया।
विधायक की गाड़ी पर हुआ पथराव
कोलारस के एएसपी ने कहा कि भाजपा विधायक की गाड़ी की चेकिंग कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सामने की गई थी। अचानक, से गाड़ी पर पथराव होने लगा जिसकी वजह से पुलिस ने उन्हें घटना स्थल से सुरक्षित भेज दिया।
नहीं हुआ लाठीचार्ज
एएसपी ने आगे कहा कि पथराव में घायल हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से हमने मेडिकल टेस्ट कराने के लिए भी कहा लेकिन वो तैयार नहीं हुए। पुलिस ने उस जगह कोई लाठीचार्ज नहीं किया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story