इस नाले में नजर आए 10 से अधिक मगरमच्छ, मचा हड़कंप, सुबह जब टीम पकड़ने पहुंची सब थे गायब
मध्यप्रदेश के शिवपुरी (Shivpuri) जिले में उस समय हड़कंप मच गया। जब मंगलवार रात शहर के विष्णु मंदिर के पास दुर्गा मठ के नाले (Drain) में एक साथ 10 से भी ज्यादा मगरमच्छ (Crocodile) दिखे।

मध्यप्रदेश के शिवपुरी (Shivpuri) जिले में उस समय हड़कंप मच गया। जब मंगलवार रात शहर के विष्णु मंदिर के पास दुर्गा मठ के नाले में एक साथ 10 से भी ज्यादा मगरमच्छ (Crocodile) दिखे। नाले (Drain) में मगरमच्छों के होने की जानकारी तब हुई जब वहां से गुजर रहे लोगों को नाले में कुछ हलचल सुनाई दी।
आबादी वाले इस इलाके में जब कुछ लोगों नाले (Drain) के पास जाकर देखा तो रात होने के कारण मगरमच्छों (Crocodile) की आखें चमकती दिखाई दी। लोगों ने मोबाइल की लाइट जलाकर देखों तो भारी संख्या में मगमच्छ देखकर दंग रह गए और यह खबर शहर में आग की तरह फैल गई। वहीं मगरमच्छों को देखने के लिए लोगों को जमावड़ा लग गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने इन्हें कैमरे में कैद करने की भी कोशिश की लेकिन रात और अंधेरा होने के कारण तस्वीर कैमरे में कैद नहीं कर पाए। वहीं जब रात में दिखाई दिए इन मगमच्छों को पकड़ने वन विभाग की टीम पहुंची तो वहां एक भी मगरमच्छ (Crocodile) नजर नहीं आया।
बता दें कि मगरमच्छ इस जगह से करीब 500 मीटर दूर जाधवसागर तालाब में रहते हैं। लेकिन भोजन की तलाश में कई बार नगर की कॉलोनियों में देखे जाते रहे हैं। जबकि कुछ लोगों ने तो इन्हें घर मे खूंटे से बांधकर वन विभाग की टीम के हवाले भी किया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App