झाबुआ उपचुनाव से पहले बीजेपी को झटका, 100 से अधिक कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल
झाबुआ उपचुनाव से पहले बीजेपी को झटका लगा है। बताया जा रहा है कि बीजेपी के 100 से अधिक कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। बुधवार को सभी ने सीएम कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस ज्वाइन किया।

X
झाबुआ। झाबुआ उपचुनाव से पहले बीजेपी को झटका लगा है। बताया जा रहा है कि बीजेपी के 100 से अधिक कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। बुधवार को सभी ने सीएम कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस ज्वाइन किया। बता दें कि झाबुआ उपचुनाव की घोषणा हो गई है। इसके लिए 21 अक्टूबर को मतदान किया जाना है। ये सीट स्थानीय विधायक जीएस डामोर के लोकसभा (Loksabha) के लिए चुन लिए जाने से खाली हुई है। उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच टक्कर है. कांग्रेस की तरफ से जहां पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया (Kantilal Bhuria) मैदान में हैं, वहीं भाजपा ने युवा चेहरा भानू भूरिया (Bhanu Bhuria) को उतारा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story