Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Modi Oath : मध्यप्रदेश के इन चार दिग्गजों को मिली मोदी मंत्रिमंडल में जगह

नरेंद्र मोदी ने आज दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके मंत्रिमंडल में मध्य प्रदेश से चार मंत्री शामिल किए गए हैं। मुरैना से चुनाव जीते नरेंद्र सिंह तोमर और राज्यसभा सदस्य थावरचंद गहलोत ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है। दमोह से सांसद प्रहलाद पटेल को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और मंडला से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते को राज्यमंत्री की शपथ दिलाई गई है।

Modi Oath : मध्यप्रदेश के इन चार दिग्गजों को मिली मोदी मंत्रिमंडल में जगह
X

भोपाल. नरेंद्र मोदी ने आज दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके मंत्रिमंडल में मध्य प्रदेश से चार मंत्री शामिल किए गए हैं। मुरैना से चुनाव जीते नरेंद्र सिंह तोमर और राज्यसभा सदस्य थावरचंद गहलोत ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है। दमोह से सांसद प्रहलाद पटेल को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और मंडला से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते को राज्यमंत्री की शपथ दिलाई गई है।

नरेंद्र सिंह तोमर - मध्यप्रदेश में बीजेपी के दिग्गज नेता और मुरैना से सांसद चुने गए नरेंद्र सिंह तोमर को एक बार फिर मोदी सरकार में मंत्री बनाया गया है। पिछली बार भी तोमर मोदी कैबिनेट में मंत्री बनाए गए थे। 2014 में तोमर ने ग्वालियर से लोकसभा का चुनाव जीता था लेकिन 2019 में उन्होंने मुरैना से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।

फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते - मध्यप्रदेश की मंडला लोकसभा सीट से जीते फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते को इस बार फि‍र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में जगह मिली है। कुलस्‍ते पहले भी केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं. इन्हें बीजेपी का बड़ा आदिवासी चेहरा माना जाता है।

थावरचंद गहलोत - मध्य प्रदेश में बीजेपी के जाने-पहचाने चेहरे, पार्टी के पुराने वफादार और आरएसएस के कार्यकर्ता 71 साल के थावरचंद गहलोत को लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमंडल में स्थान मिला है। गहलोत मोदी के पिछले मंत्रिमंडल में भी सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री रह चुके हैं। वे नागदा के रहने वाले हैं। उनका जन्म 18 मई 1948 को हुआ था।

प्रहलाद सिंह पटेल - प्रहलाद सिंह पटेल का जन्म 28 जून 1960 को मध्य प्रदेश में हुआ। वह दमोह लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीते हैं। अटल बिहारी वाजपेयी के नेत्तृव में बनी एनडीए सरकार में पटेल पहली बार मंत्री बने थे। अटलजी ने उन्हें कोयला मंत्रालय में राज्यमंत्री बनाया था। पटेल चार से बार से सांसद हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story