मंत्री गोविंद सिंह ने कहा - मोदी के बुद्धि पर तरस आती है, स्वच्छ भारत अभियान के लोगो से गांधी जी के चश्मे को हटाने की मांग Watch Video
मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री गोविंद सिंह ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि मुझे मोदी के बुद्धि पर तरस आता है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने महात्मा गांधी का अपमान किया है।

X
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री गोविंद सिंह ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि मुझे मोदी के बुद्धि पर तरस आता है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने महात्मा गांधी का अपमान किया है। मंत्री ने सीएम कमलनाथ को एक पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र लिखकर कहा है कि स्वच्छ भारत अभियान में गांधी जी के चश्मे को लोगो के रुप में प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने लिखा है कि सार्वजनिक स्थानों पर सूखे और गिले कचरे के डस्टबिनों, शौचालयों, पेशाबघरों आदि जगहों पर प्रतिक चिन्ह के रुप में गांधी जी के चश्मे का प्रयोग किया जा रहा है। जो महात्मा गांधी जी के गरिमा के खिलाफ है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इसपर तत्काल रोक लगाई जाए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story