गौरक्षक मेहरूनिसा खान ने ससुरालवालों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, CM शिवराज और PM मोदी से लगाई मदद की गुहार
मध्य प्रदेश से राष्ट्रीय गौरक्षक वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष मेहरूनिसा ख़ान ने अपने ससुराल वालों पर गौरक्षक संगठन से जुड़े होने के कारण उसको गालियां देने और पिटाई करने का आरोप लगाया है।

मध्य प्रदेश से राष्ट्रीय गौरक्षक वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष मेहरूनिसा ख़ान ने अपने ऊपर हुए हमले को लेकर प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। महरूनिसा का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने उसके गौरक्षक संगठन से जुड़े होने के कारण उसको ना केवल गालियां दी बल्कि उसकी बुरी तरह से पिटाई भी की।
यह ही नहीं महरूनिसा ने अपने ससुरालवालों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह इस बात से भी नाराज है कि मैंने तीन तलाक को लेकर मुस्लिम महिलाओं के हक में अपनी आवाज ऊठाई।
इसके अलावा महरूनिसा ने राज्य की पुलिस व्यवस्था पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि मैं पिछले तीन महीनों से इसकी शिकायत पुलिस कर रही हूं।
I was thrashed and abused by my in laws for being associated with cow protection&for speaking against triple talaq.Have been complaining for last 3 months but Police not cooperating,appeal for help from CM & PM: Mehrunnisa Khan,Madhya Pradesh President,Rashtriya Gau Raksha Vahini pic.twitter.com/41rquEAVGR
— ANI (@ANI) June 30, 2018
लेकिन पुलिस ने अभी तक मेरी सुरक्षा को लेकर कोई भी कार्यवाही नहीं की है। जिसके बाद धक हारकर महरूनिसा ने अब राज्य के मुख्या शिवराज सिंह चौहान और पीएम मोदी से मदद की अपील की है।
ये भी पड़ेः आज रात 12 बजे से पहले कर लें PAN-AADHAR लिंक, ये है पूरा प्रोसेस
महरूनिसा का आरोप है कि पुलिस से उसे कोई मदद नहीं मिल रही है। इसलिए वह चाहती है कि उसकी आवाज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचे। जिससे कि उसे इंसाफ मिल सके।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App