एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती: एक ही कमरे में मेडिकल टेस्ट के लिए उतरवाए लड़के-लड़कियों के कपड़े
मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के दौरान भिंड में लड़के-लड़कियों का एक ही कमरे में मेडिकल टेस्ट होने का मामला सामने आया है। इससे पहले एससी एसटी नाम छाती पर लिखने का मामला भी आया था।

मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती में दलितों के साथ भेदभाव का मामला अभी थमा भी नहीं है कि अब एक और नया मामला सामने आ गया है। एमपी में पुलिस भर्ती के लिए हो रहे मेडिकल टेस्ट के दौरान एक ही रूम में लड़के-लड़कियों के कपड़े उतरवाए हैं।
एएनआई के मुताबिक, मध्य प्रदेश के भिंड में पुलिस भर्ती मेडिकल टेस्ट के लिए लड़के-लड़कियों दोनों को ही एक साथ बुलाया गया है। जहां कोई भी महिला डॉक्टर मौजूद नहीं थी। बता दें कि ये टेस्ट पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए किया जा रहा है।
Medical examinations of men and women being conducted in the same room in district hospital in Madhya Pradesh's Bhind. No female doctors present. The tests were being done as part of Police Constable recruitment pic.twitter.com/LuSwjgOTWv
— ANI (@ANI) May 2, 2018
बता दें कि तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मेडिकल टेस्ट के दौरान महिला के सामने बिना कपड़ों के खड़ा है और इसी रूम में महिलाओं का भी मेडिकल टेस्ट पुरुष डॉक्टर द्वारा किया जा रहा है।
वहीं कुछ दिन पहले ही मध्य प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों के मेडिकल टेस्ट के दौरान उनकी छाती पर एसएसी एसएसटी लिख दिया था।
ये भी पढ़ें - पत्रकार हत्याकांड: जानें कौन थे जर्नलिस्ट जे डे, कैसे हुआ हत्या का खुलासा
मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती में दलितों के साथ भेदभाव का एक नया मामला सामने आया हैं। जहां पर राज्य पुलिस में कांस्टेबल की भर्ती के चयनित हो चुके उम्मीदवारों के मेडिकल जांच के दौरान उनकी छाती पर एससी-एसटी लिख दिया गया। बता दें कि 2017 में मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App