मध्यप्रदेश/ मंदसौर में नगर पालिका अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या
मंदसौर शहर में बृहस्पतिवार को अज्ञात व्यक्ति ने स्थानीय नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार की गोली मारकर हत्या कर दी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 18 Jan 2019 1:34 AM GMT
मंदसौर शहर में बृहस्पतिवार को अज्ञात व्यक्ति ने स्थानीय नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार की गोली मारकर हत्या कर दी।
नगर पुलिस अधीक्षक आर एम शुक्ला ने बताया कि शाम करीब सात बजे एक व्यस्त चौराहे पर अज्ञात व्यक्ति ने नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार को गोली मार दी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि घटनास्थल से अज्ञात बदमाश की मोटरसाइकिल मिली है। बदमाश ने 7.5 एम एम की पिस्तौल से नजदीक से गोली मारी थी।
पुलिस अपराधी की तलाश कर रही है। घटना की सूचना नगर में फैलते ही जिला चिकित्सालय में भारी भीड़ जमा हो गयी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story