सतना में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 20 से ज्यादा लोग घायल, 12 की हालत नाजुक
मध्यप्रदेश सतना जिले के अंतर्गत चित्रकूट में भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में ट्रैक्टर में सवार 20 से अधिक लोग घायल हो गए जिनमें से 12 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मध्यप्रदेश सतना जिले के अंतर्गत चित्रकूट में भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में ट्रैक्टर में सवार 20 से अधिक लोग घायल हो गए जिनमें से 12 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
सतना चित्रकूट मार्ग के बगदरा घाटी में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के समय ट्रैक्टर पर सवार लोगों से 20 से अधिक घायल हो गए। वहीं 12 घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है ट्रैक्टर में सवार लोग मैळर से दर्शन करके वापस चित्रकूट जा रहे थे तभी बड़ा हादसा हो गया। सभी श्रद्धालु पहाड़ी थाना क्षेत्र के ममसी गांव के बताए जा रहे हैं। घटना नयागांव थानाा क्षेत्र के बगदरा घाटी की बताई जा रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App