Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

यहां महेंद्र धोनी के खौफ में जी रहे हैं लोग, हथियार उठाने को मजबूर हैं महिलाएं

एमपी के रीवा में महेंद्र पासी उर्फ धोनी नाम के डकैत का इतना डर लोगों के बीच है कि इनके सिर पर 45,000 रुपए का इनाम घोषित है।

यहां महेंद्र धोनी के खौफ में जी रहे हैं लोग, हथियार उठाने को मजबूर हैं महिलाएं
X

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में तो हर कोई जानता है। लेकिन मध्य प्रदेश के धोनी को बहुत कम लोग जानते हैं जिनके खौफ ने पूरे एमपी को दहला दिया है। इनका खौफ इतना व्यापक है कि अपनी सुरक्षा के लिए खुद महिलाओं को हथियार उठाना पड़ा।

एमपी के रीवा में महेंद्र पासी उर्फ धोनी नाम के डकैत का इतना डर लोगों के बीच है कि इनके सिर पर 45,000 रुपए का इनाम घोषित है। धोनी फिरौती के लिए अपहरण करता है। बताया जाता है कि धोनी यूपी के चित्रकूट का निवासी है और एक समय था कि वो महेंद्र सिंह धोनी की तरह लंबे-लंबे बाल भी रखा करता था। उल्लेखनीय है कि एमपी की राजधानी भोपाल से रीवा की दूरी 500 किलोमीटर है। यूपी पुलिस से जब उसके बारे में पूछा गया तो बताया कि कुछ सालों पहले धोनी जकैतों के गिरोह के लिए खाना बनाया करता था।

बाद में उसने अपना गिरोह तैयार कर लिया। धोनी पिछले दो-तीन वर्षों से अपने आठ-दस विश्वसनीय गुर्गों के साथ गिरोह चला रहा है। इसका खौफ इतना है कि करीब 50 गांवों के लोगों को खुद की सुरक्षा के लिए हथियार उठाना पड़ा।
हाल ही में महेंद्र पासी ने हरदोनी गांव के दो चचेरे किसान भाइयों को अगवा कर लिया था। दोनों को उत्तर प्रदेश के जंगलों में बंधक बना कर रखा गया। धोनी ने उनको रिहा करने के लिए पांच लाख रुपए की फिरौती ली।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story