CM कमलनाथ की OSD प्रज्ञा और उनके IAS पति पर मुकदमा दर्ज, धमकाने का आरोप Watch Video
CM कमलनाथ की ओएसडी प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव और उनके आईएएस पति मनु श्रीवास्तव के खिलाफ प्रयागराज के जॉर्ज टाउन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर जमीनी विवाद के चलते धमकाने और गाली गलौच करने के आरोप लगाए गए हैं।

भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ की ओएसडी प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव और उनके आईएएस पति मनु श्रीवास्तव के खिलाफ प्रयागराज के जॉर्ज टाउन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर जमीनी विवाद के चलते धमकाने और गाली गलौच करने के आरोप लगाए गए हैं।
प्रयागराज के जॉर्ज टाउन थाने में अशोक कुमार पांडे नाम के एक व्यक्ति ने प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव और मनु श्रीवास्तव के खिलाफ शिकायत की थी। जिसमें उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि जमीन के विवाद में दंपति के इशारे पर चार लोगों ने घर में घुसकर गालीगलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
अशोक का कहना है कि वो लाउदर रोड पर बने 1995 में रेंट कंट्रोल अधिकारी से आवंटित मकान में परिवार के साथ रहते हैं। अशोक ने बताया कि स्वामिनी स्व. बीना श्रीवास्तव ने 5 लाख रुपए में मकान को उनके पक्ष में बेचने का अनुबंध किया था। इसके लिए उन्होंने एक लाख बैंक ड्राफ्ट व चार लाख नगद अदा किया था। कुछ समय बाद बीना श्रीवास्तव अपने बेटे मनु श्रीवास्तव और बहू प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के बहकावे में आकर उसे जबरन बेदखल करने की कोशिश करने लगी।
A case has been registered against Pragya Richa Srivastava, OSD to Madhya Pradesh CM Kamal Nath, and her husband Manu Srivastava, at George Town police station in Prayagraj (UP), by a lawyer for threatening and verbally abusing him over a property dispute.
— ANI (@ANI) July 1, 2019
अशोक ने आरोप लगाया है कि बीना श्रीवास्तव की मौत के बाद मनु श्रीवास्तव व प्रियंका श्रीवास्तव विधिक उत्तराधिकारी के रूप में पक्षकार बनकर मुकदमा लड़ रहे हैं। यह भी आरोप है कि मनु व उनकी पत्नी प्रज्ञा ऋचा साजिश कर मकान न खाली करने पर उन्हें जान से मारने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे चुके हैं। आरोप है कि इन दोनों के इशारे पर चार लोगों ने अशोक के घर में घुसकर गालीगलौच करते हुए उनके सीने पर तमंचा सटा दिया। फिर गालीगलौज करते हुए कहा कि जैसा मनु व प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव चाहते हैं, चुपचाप मकान खाली कर दो वरना घर के किसी आदमी को जिंदा नहीं छोड़ेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App