चार बच्चों की मां से कर बैठा प्यार, मना किया तो गुस्से में युवक ने किया कुछ ये काम
दिल्ली का एक नौजवान युवक राजगढ़ जिले के ब्यावरा निवासी चार बच्चों की मां से एकतरफा प्यार कर बैठा। अपने प्यार का इजहार करने जब 22 वर्षीय युवक ब्यावरा पहुंचा तो महिला ने उससे मिलने से मना कर दिया तो दुखी युवक ने खुद के गले में ब्लेड मार ली।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि भोपालCreated On: 16 Feb 2019 10:26 AM GMT
ब्यावरा। दिल्ली का एक नौजवान युवक राजगढ़ जिले के ब्यावरा निवासी चार बच्चों की मां से एकतरफा प्यार कर बैठा। अपने प्यार का इजहार करने जब 22 वर्षीय युवक ब्यावरा पहुंचा तो महिला ने उससे मिलने से मना कर दिया तो दुखी युवक ने खुद के गले में ब्लेड मार ली। महिला ने तुरंत डायल 100 को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने युवक का ब्यावरा अस्पताल में उपचार कराकर दिल्ली भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक का नाम शुभम (22) पिता राकेश अग्रवाल है। युवक दिल्ली का रहने वाला है और रेलवे निर्माण कार्यों का ठेक लेने का काम करता है। इसी सिलसिले में वह अक्सर ब्यावरा आता जाता रहता है। पूछताछ में शुभम ने बताया इसी दौरान उक्त महिला से उसकी दोस्ती हो गई और वह उससे प्यार कर बैठा। महिला के पति का निधन हो चुका है और उसके चार बच्चे हैं।
14 फरवरी को वैलेंटाइन पर महिला से अपने प्यार का इजहार करने आया था पर महिला ने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया और मिलने से मना कर दिया। इसलिए गुस्से में उसने खुद को गले में ब्लेड मार ली।
पुलिस के मुताबिक महिला ने अपने बयान में कहा है कि वह विधवा है और शुभम उसको परेशान करता है। हालांकि महिला ने शुभम के खिलाफ किसी प्रकार की एफआईआर कराने से मना कर दिया। जिस पर उपचार के बाद शुभम को समझाइश देकर नई दिल्ली रवाना कर दिया गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Valentines Day One sided love mother of four children delhi byavra rajgarh वैलेंटाइन डे एकतरफा प्यार चार बच्चों की मां से मिलने आया युवक madhya pradesh madhya pradesh news madhya pradesh latest news madhya pradesh breaking news madhya pradesh top news MP news MP latest news <P breaking news मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश समाचार मध्य
Next Story