चलती बस से महिला ने सिर निकाला बाहर, हो गए दो टुकड़े, कमजोर दिल वाले ना देखें ये Video
मध्यप्रदेश के पन्ना शहर में आज एक दिल दहला देने वाला हो गया। चलती बस से उल्टी करने जब महिला ने खिड़की से सिर बाहर निकाला तो उसके दो टुकड़े हो गए। इस दिल दहला देने वाले नजारे को जिसने भी देखा सबके रोंगटे खड़े हो गए। ऐसा हादसा जिसे शायद ही कोई कभी भूल पाए।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि भोपालCreated On: 18 Jan 2019 5:42 PM GMT
कादिर खान, पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना शहर में आज एक दिल दहला देने वाला हो गया। चलती बस से उल्टी करने जब महिला ने खिड़की से सिर बाहर निकाला तो उसके दो टुकड़े हो गए। इस दिल दहला देने वाले नजारे को जिसने भी देखा सबके रोंगटे खड़े हो गए। ऐसा हादसा जिसे शायद ही कोई कभी भूल पाए।
आज दोपहर करीब 3 बजे रीवा से चलकर सतना, पन्ना और छतरपुर के रास्ते हरपालपुर जाने वाली अम्बे ट्रेवल्स की बस जैसे ही डायमंड चौराहे पास पहुंची। ठीक उसी समय एक महिला ने उल्टी करने के लिए अपना सिर खिड़की से बाहर निकाल दिया।
ठीक उसी वक्त बस के ड्राइवर ने बस को सड़क किनारे लगे इलेक्ट्रिक पोल से सटाकर ओवर किया। जिससे महिला सिर पोल से टकरा गया और तुरंत ही उसका सिर धड़ से अलग होकर दूर जा गिरा।
महिला का नाम आशा रानी खरे पति शिवनारायण बताया जा रहा है। महिला दोपहर 1 बजे सतना से बस में सवार होकर छतरपुर जा रही थी। जैसी पन्ना कोतवाली थाना क्षेत्र डायमंड चौराहे के पास पहुंची तभी एक विभत्स हादसा हो गया। दुर्घटना में महिला का सिर कटकर बस से नीचे गिर गया।

आसपास के लोग कुछ समझ पाते इसके पहले ही पूरी बस में खून फैल गया। यात्रियों ने तुरंत आवाज लगाकर बस रूकवाई। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पुलिस जांच शुरू कर दी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story