Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मध्यप्रदेश समाचार- बड़ी खबर: नगर निगम प्रतिपक्ष मोहम्मद सगीर पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप

नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद सगीर पर एक महिला ने एमपी नगर थाने में बलात्कार का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है।

मध्यप्रदेश समाचार- बड़ी खबर: नगर निगम प्रतिपक्ष मोहम्मद सगीर पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप
X
भोपाल। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद सगीर पर एक महिला ने एमपी नगर थाने में बलात्कार का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है। वहीं इस पूरे मामले में नेता प्रतिपक्ष सगीर का कहना है कि महिला उन पर झूठा आरोप लगा रही है। क्योंकि उन्होंने उक्त महिला का अवैध मकान तुड़वाया था।
महिला ने भोपाल नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

महिला ने आरोप लगाया है कि सगीर ने 2016 में उनसे यह कहकर दुष्कर्म किया कि वह झुग्गी में उसका पक्का बनवा देंगे। महिला का कहना है कि कल सगीर का एक साथी उसे बुलाने आया था, जब उसने वहां जाने से मना कर दिया तो महिला की झोपड़ी गिरा दी गई।

वहीं इस पूरे मामले में मोहम्मद सगीर का कहना है कि तीन दिन पहले महिला और उसका पति मेरे पास आए थे। उनका कहना था कि वे अर्जुन नगर की झुग्गी में मकान बना रहे है, जिस पर मैंने उन्हें बोला था कि इसके लिए पहले अनुमति ले लें, कहीं भी अतिक्रमण ना करें। मेरे यह कहने के बाद भी उन्होंने अपना मकान बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद नगर निगम ने कार्रवाई कर उनका मकान तोड़ दिया था। इस पर उन्हें लगा कि मेरे द्वारा मकान गिराया गया, जिसके बाद महिला ने मेरे ऊपर झूठे आरोप लगाना शुरू कर दिए।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story