टीन की चद्दर के साथ झूले में सो रहे मासूम को उड़ा ले गई आंधी, डेढ़ साल के बच्चे की मौत
पाटी (बड़वानी) के ग्राम वलन में मंगलवार रात आंधी से कच्चे घर की टीन की छत उड़ने से डेढ़ वर्ष के मासूम की जान चली गई। मासूम विकेश छत से बंधे झूले में सो रहा था।

X
rashmiCreated On: 13 Jun 2019 4:45 AM GMT
मालवा-निमाड़। पाटी (बड़वानी) के ग्राम वलन में मंगलवार रात आंधी से कच्चे घर की टीन की छत उड़ने से डेढ़ वर्ष के मासूम की जान चली गई। मासूम विकेश छत से बंधे झूले में सो रहा था। हवा की रफ्तार इतनी अधिक थी कि छत पर लगी लोहे की चद्दर से बंधी झोली में झूल रहे मासूम को साथ उड़ा ले गई और बच्चा 200 मीटर दूर जा गिरा। परिजन उसे बचाने दौड़े, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मंगलवार को पाटी क्षेत्र में आई आंधी की वजह से पेड़ और बिजली के तार भी टूट गए। सिजकी वजह से कल शाम से बिजली गुल हो गई।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story