मध्यप्रदेश : विवेक तन्खा ने दिया कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ प्रमुख के पद से इस्तीफा
मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता विवेक तन्खा ने संगठन से जुड़े सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। तन्खा ने इस बारे में ट्वीट करते हुए जानकारी दी। उन्होंने कांग्रेस के नेताओं से अपील भी की है कि हम सभी को अपने पदों से इस्तीफे सौंप देना चाहिए।

जबलपुर। मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता विवेक तन्खा ने संगठन से जुड़े सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। तन्खा ने इस बारे में ट्वीट करते हुए जानकारी दी। उन्होंने कांग्रेस के नेताओं से अपील भी की है कि हम सभी को अपने पदों से इस्तीफे सौंप देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को नए सिरे से अपनी टीम को गठित करने का अवसर दिया जाना चाहिए।
We all should submit our resignations fr party positions & give Rahul ji a free hand to choose his team. I welcome Mr Kamalnath's statement to that effect. I unequivocally submit my resignation as AICC Dept chairman Law,RTI & HR. Party cannot afford a stalemate for too long.
— Vivek Tankha (@VTankha) June 27, 2019
बता दें कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद राहुल गांधी ने 25 मई को हुई पार्टी की कार्यकारी बैठक में राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी। इसके बाद से पार्टी के नेता उन्हें मना रहे हैं लेकिन, वह इस्तीफे पर अड़े हुए हैं। इस बीच यह भी खबर आई थी कि राहुल गांधी को दुख है कि कांग्रेस के किसी अन्य नेताओं ने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App