Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला, SI समेत 4 पुलिसकर्मी घायल एक की हालत नाजुक Watch Video

मध्यप्रदेश में सीधी जिले से बड़ा मामला सामने आ रहा है जहां ग्राम मझौली में गुरूवार रात दुष्कर्म के आरोपी से गिरफ्तार करने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हमले में चार पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए वहीं एक पुलिसकर्मी की हालत गंभीर बनी हुई है।

दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला,
X
Villagers attacked policemen

मध्यप्रदेश में सीधी जिले से बड़ा मामला सामने आ रहा है जहां ग्राम मझौली में गुरूवार रात दुष्कर्म के आरोपी से गिरफ्तार करने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हमले में चार पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए वहीं एक पुलिसकर्मी की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा उस समय बिजली न होने के कारण अंधेरा का फायदा उठाकर ग्रामीणों ने हमला कर दिया बल्कि पुलिस वाहन में भी तोड़फोड़ कर दी।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना मिलने पर कि दुष्कर्म का आरोपी सद्दाम छवारी गांव में छुपा है पुलिस उसे गिरफ्तार करने थाना मझौली के छवारी गांव में गुरूवार रात 10 बजे करीब पहुंची थी। पुलिस आरोपी के बारे में पुछताछ कर ही रही थी तभी अचानक बिजली जाने के फायदा उठाकर ग्रामीणों ने उन पर हमला कर दिया। जिसमें एसआई समेत चार पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल पुलिसकर्मियों ने बताया कि छ्वारी गांव के मुस्लिम समुदाय के दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने धारदार हथियार से हमला किया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story