नाखुश विधानसभा अध्यक्ष ने लौटाई पुलिस सुरक्षा, सुरक्षाकर्मियों की संख्या घटने से चल रहे थे नाराज
पुलिस सुरक्षा से नाखुश विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने पुलिस सुरक्षा लौटा दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विस अध्यक्ष प्रजापति ने यह कदम इसलिए उठाया है क्योंकि उन्हें अपनी सुरक्षा व्यवस्था उपयुक्त नहीं लग रही थी।

X
भोपाल। पुलिस सुरक्षा से नाखुश विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने पुलिस सुरक्षा लौटा दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विस अध्यक्ष प्रजापति ने यह कदम इसलिए उठाया है क्योंकि उन्हें अपनी सुरक्षा व्यवस्था उपयुक्त नहीं लग रही थी।
बताया जा रहा सुरक्षाकर्मियों की संख्या में भी घटा दी गई थी जिससे वह नाराज चले रहे थे। सुरक्षा इंतजाम को लेकर उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को भी जानकारी दी थी और सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव के लिए कहा था, लेकिन जब इस संबंध में कोई बदलाव नहीं हुआ तो उन्होंने पुलिस वालों को लौटा दिया। फिलहाल उनके निवास पर विधानसभा के मार्शलों की ड्यूटी लगाई गई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story