रंग पंचमी : भस्मआरती के बाद महाकाल के साथ श्रद्धालुओं ने खेली फूलों की होली, निकलेगा नयनाभिराम झांकियों का कारवां
शिवनगरी उज्जयिनी में आज सुबह 4 बजे भस्मारती के बाद पुजारियों ने भगवान महाकाल के साथ टेसू के फूलों से बने रंग से होली खेली। गर्भ गृह और गणेश मंडम्पम में जमकर रंग और गुलाल भक्तों पर उड़ाया गया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि भोपालCreated On: 25 March 2019 10:45 AM GMT
राहुल यादव, उज्जैन। शिवनगरी उज्जयिनी में आज सुबह 4 बजे भस्मारती के बाद पुजारियों ने भगवान महाकाल के साथ टेसू के फूलों से बने रंग से होली खेली। गर्भ गृह और गणेश मंडम्पम में जमकर रंग और गुलाल भक्तों पर उड़ाया गया।
राजा के आंगन में रंग उत्सव के इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए श्रद्धालु हर साल दूर-दूर से उज्जैन पहुंचते हैं। महाकाल मंदिर में रविवार को पुजारियों ने परिसर में टेसू के फूलों से प्राकृतिक रंग तैयार किया। 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में परंपरा है की देश में हिंदू रीति-रिवाज से बनाया जाने वाला त्योहार सबसे पहले बाबा महाकाल के मंदिर में ही शुरुआत करके मनाया जाता है।

आज इसी परंपरा का निर्वाहन करते हुए महाकाल मंदिर में सुबह 4:00 बजे होने वाली भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। इसी बीच रंग पंचमी होने के कारण आरती में ही बाबा महाकाल पर और श्रद्धालुओं के ऊपर पुजारियों ने रंग और गुलाल उड़ाया। सोमवार शाम महाकाल मंदिर, सिंहपुरी, कार्तिकचौक व भागसीपुरा से पारंपरिक गेर निकलेगी। महाकाल मंदिर की गेर में आधा दर्जन से अधिक नयनाभिराम झांकियों का कारंवा निकलेगा।
बैंड बाजों के साथ निकलने वाली गेर में ध्वज निशान शामिल रहेंगे। महाराष्ट्र के पुणे की ढोल पार्टी आकर्षण का केंद्र रहेगी। इधर सिंहपुरी से दो बार गेर निकलेगी। दिन में ब्राह्मण समाजजन ध्वज लेने के लिए ढोल ढमाकों के साथ महाकाल मंदिर पहुंचेंगे। शाम को ध्वज पूजन के बाद बड़ी गेर निकलेगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- rangpanchmi रंगपंचमी Holi 2019 Happy Holi 2019 Holi Colour Festival Spiritual news होली फूलों के रंग से होली खेलेंगे महाकाल शिवनगरी madhya pradesh madhya pradesh news madhya pradesh latest news madhya pradesh breaking news madhya pradesh top news MP news MP latest news <P breaking news मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रद�
Next Story