दिल दहला देने वाला हादसा, तीसरी मंजिल से गिरा दो साल का मासूम
हीरा नगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दो साल का मासूम बच्चा घर की तीसरी मंजिल की छत से नीचे गिर गया।

इंदौर। हीरा नगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दो साल का मासूम बच्चा घर की तीसरी मंजिल की छत से नीचे गिर गया। जिसके बाद परिजन गंभीर हालात में उपचार के लिए एमवाय अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दरअसल, पूरा मामला हीरानगर थाना क्षेत्र के गौरी नगर का है जहां दो साल की मासूम निलेश बिल्डिंग की छत पर तीसरे माले पर खेल रहा था। खेलते वक्त रेलिंग के गैप से फिसलकर नीचे गिर गया। घायल हालत में परिजन निलेश को निजी अस्पताल एमवाय लेकर गए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है।
टीआई राजीवसिंह भदौरिया के मुताबिक बच्चे का नाम निलेश पिता नरेंद्र भाटी है। घटना के वक्त परिवार के बाकी सदस्य कमरे में थे। बच्चा छत की रेलिंग पकड़कर खेल रहा था। रेलिंग की गैप से वह खेलते-खेलते फिसला और नीचे गिर गया। उसके रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी आ गए। उन्होंने शोर मचाकर बच्चे के परिजन को घटना बताई। पुलिस के मुताबिक नरेंद्र भाटी सिटी बस में कंडक्टर हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App